Ads

नक्शा किसे कहते है ? Naksha kise kahate hain.

Naksha kise kahate hain. – नमस्कार दोस्तों आपका इस ब्लॉग पर बहुत-बहुत स्वागत है आज के इस पोस्ट (आर्टिकल) में जानेगे कि नक्शा किसे कहते है? नक्शा हमारे जीवन एक महत्पूर्ण भूमिका निभाता है आज से लगभग कई वर्षो पहले (प्राचीन काल) जब कोई भी किसी भी तरह से कागज को नहीं जानता था और न ही पहचानता था तब उस समय पर लोग किसी भी प्रकार की अहम् और अति महत्पूर्ण जानकारी को पत्थर तथा पत्तो पर लिख दिया करते थे। और जब एक बार पत्थर पर लिख देते थे तो वह जानकारी हमेशा के लिए स्थाई रूप में रह जाती थी इसी प्रकार की परेशानी को ध्यान में रखते हुए नक्शा का निर्माण किया गया जिससे जरिये हम आसानी से किसी भी जगह का पता बड़ी आसानी से पता कर सकते है। तो चलिए दोस्तों आज हम नक्शा के बारे में जानते है –

नक्शा किसे कहते है ?  Naksha kise kahate hain.

नक्शा (मानचित्र) 2 शब्दों मान तथा चित्र से मिलकर बना होता है जिसका सीधा सा अर्थ होता है माप (मूल्यों) को चित्र के द्वारा प्रदर्शित करना होता है किसी जमीन की तस्वीर (तस्वीन) को नक्शा कहा जाता है। पृथ्वी की किसी भी प्रकार का क्षेत्र, कोई  भाग, जगह (सतह), पहाडों, नदियों आदि को पैमाने की सहायता से छोटे से रूप में कागज पर लिखना (दर्शाना) ही नक्शा या (मानचित्र) होता है अर्थात कहा जाता है।

नक्शा या (मानचित्र) में एक बहुत बड़े भू-भाग और उसमें उपस्थित विभीन्न संरचना को एक विशेष इकाई के साथ कागज पर लघु रूप में बताया जाता है मानचित्र को नक्शा के नाम से भी जाना जाता है। नक्शा / मानचित्र वह द्रश्य हैं जिसमे हम किसी भी प्रकार के भू-खंड को ऊपर से देखने पर सही-सही प्राप्त करते है

अगर आप किसी बहुत पुराने मंदिर या किसी पुरानी इमारतो को देखते है तो आप वह पर ध्यान से बाहर तथा अन्दर की तरफ पत्थरों पर कुछ अक्षर लिखे मिलेगे इससे हम को यह पता लगता है कि प्राचीन काल के लोग नक्शा के बारे बेखबर थे तथा मनुष्य शुरू से ही बस्तु को प्रकट करने की जिज्ञासा रखता था। इसी तरह से मनुष्य ने बहुत जरूरी जानकारी तथा तथ्यों को नक्शों में बहुत अच्छी तरह से दर्शाया है।

 

Ads

नक्शा / मानचित्र के प्रकार –

  • साधारण नक्शा / मानचित्र –

में साधारण तरह से किसी भी विशेष प्रकार के भू-खण्ड पर स्थित प्रत्येक वस्तुये जैसे कि – नदियों, पहाड़ो, तालाबों, समतल मैदान या ढलानों सभी को एक ही साथ साधारण रूप से दर्शाया जाता है।

  • विशिष्ट नक्शा / मानचित्र –

इस प्रकार के नक्शा / मानचित्रो को एक किसी विशेष उदेश की जरूरत के लिए बनाया जाता है किसी भी तरह के एक ही नक्शा में सभी संकतो,चिन्हों,तत्वो को दर्शाना बहुत ही मुश्किल होता है जैसे कि – अगर हम विश्व का नक्शा बना रहे है और वहां पर जलवायू को मौसम के अंतर को दर्शाना होता है  तो इसके लिए हमें एक अगल तरह से विशेष नक्शा को तैयार करना होता है जिसमें हम कुछ  विशेष रंग और चिन्ह का प्रयोग करके जलवायू के अंतर को क्षेत्र के हिसाब से नक्शा में दर्शा सकते है।

 

पैमाना तथा उद्देश्यो के आधार पर नक्शा –

  • भु-कर या पटवारी नक्शा (Cadastiral map)

इस नक्शा / मानचित्र में कृषि-भूमि, कृषि क्षेत्र, भवनों तथा अन्य भू-संपत्तियों का विस्तार से डाटा एकत्रित रहता है। इसमे शासन के द्वारा व्यक्तिगत भूमी कर, आय कर, भवन कर को वसूल करने मे इसमे अधिक सुविधा रहती है।  गाव के नक्शा मुख्य रूप से 16 inch, लेकिन ये कभी-कभी 32 inch तथा 64 inch, हर मील के पैमाने पर भी बने हुए रहते है।

  • भू-आकृति नक्शा (Physiographic)

ये नक्शा सही सर्वेक्षण विधि के द्वारा बहुत ही अच्छे से सर्वेक्षण करके बनाये जाते है। भारत के सर्वेक्षण विभाग के नक्शा ऐसे ही होते है। इसमे  धरातल के महत्पूर्ण प्राकृतिक तथ्यों, जैसे कि – पर्वतो, पठारो, उच्च, नदीयो, वनस्पतियो आदि एवं सांस्कृतिक, अर्थात्‌ मानव के द्वारा बनाये गयें वस्तु, जैसे कि – भवनों, गावों,शहर, यातायात के साधन, आदि प्रदर्शित किए जाते है।

 

नक्शा / मानचित्र का उपयोग –

वर्तमान समय में हमें विभीन्न विषयों के अध्ययन की पूरी-पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए नक्शा / मानचित्र का सबसे जायदा प्रयोग किया जाता है किसी भी प्रकार के  स्थान की भूगोलिक जानकारी को प्राप्त करने के लिए नक्शा / मानचित्र सबसे जायदा अहम् भूमिका को निभाता है इस प्रकार से विभिन्न प्रकार के क्षेत्रो में नक्शा का उपयोग होता है हमारे दैनिक जीवन में नक्शा का उपयोग निम्न प्रकार से है –

  1. नक्शा / मानचित्र का उपयोग किसी भी प्रकार के स्थान की भुगोलिक जानकारी को  प्राप्त करने के लिए होता है।
  2. किसी भी प्रकार का स्थान या मकान निर्माण को शुरू करने के लिए भी नक्शा का प्रयोग किया जाता है।
  3. नक्शा का प्रयोग सेना के विभिन्न कार्यो को करने के लिए भी किया जाता है जैसे कि – युध्द की कार्य-योजना बनाना, शत्रुओ की सेना की स्थित का पता लगाना, तथा  अपने विभिन्न प्रकार के संसाधनों और सेना को अपने प्लान के मुताबिक सही जगह पर लगाना आदि कार्यो के लिए नक्शा का प्रयोग किया जाता है।
  4. प्रशासन भू-स्वामीकरण और कर निर्धारण के लिए नक्शा का ही प्रयोग करती है।
  5. पुलिस प्रशासन किसी भी अपराधी का पैटर्न नक्शा की सहायता से प्राप्त कर पाती है।
  6. किसी भी प्रकार की विभिन्न सड़को, मार्गो, तथा बड़े-बड़े नेशनल मार्गो को बनाने के लिए नक्शा का ही सबसे जायदा प्रयोग किया जाता है।
  7. अगर हम किसी अनजान, किसी अज्ञात स्थान पर पहुच जाते है तो वहा पर हम नक़्शे के सहारे सही स्थान पर पहुच सकते है।

 

FAQ’S

1. नक्शा बनाने वाले व्यक्ति को क्या कहा जाता है ?

मानचित्र बनाने तथा उसका सही इस्तेमाल करना एक कला और विज्ञान है। जो लोग तरह-तरह के नक्शों तथा चार्ट्स का रेखाचित्र बहुत ही आसानी से बना लेते है, नक्शा बनाने वाले व्यक्ति को कार्टोग्राफर या मैप मेकर कहा जाता है।

2. नक्शा का जायदा उपयोग क्यों किया जाता है ?

नक्शा का उपयोग करने से हमें बहुत ही आसानी से तथा अपने हिसाब से खोजी गई जगह, बस्तु,मार्ग आदि का आसानी से पता चल जाता है इसलिए सबसे जायदा नक्शा का ही प्रयोग किया जाता है।

 

Conclusion (निष्कर्ष)

तो दोस्तों आपको मेरी यह पोस्ट naksha kise kahate hain. नक्शा किसे कहते है कैसी लगी इस पोस्ट से आपको मैंने नक्शा के बारे में विस्तार से बताया है नक्शा / मानचित्र बड़े भू-भाग का एक छोटा सा रूप होता है नक्शा का निर्माण करने में विभिन्न गणनाओ तथा कलाओ की आवश्यकता पड़ती है क्योंकि नक्शा / मानचित्र में आप को विभिन्न प्रकार की  वस्तु एक साथ बहुत ही छोटे से कागज पर दिखाई जाती है। मुझे आशा और उम्मीद है कि आपको मेरी यह पोस्ट बहुत अच्छी और हेल्पफुल लगी होगी अगर आपका इस पोस्ट से रिलेटेड की सवाल है तो comment करके जरूर बताये तथा अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे ।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!